अमर दुबे के एनकाउंटर मामले में पुलिस को क्लीनचिट
कानपुर
कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे के एनकाउंटर को क्लीनचिट दे दी गई है। जांच मजिस्ट्रेट ने डीएम को 216 पन्नों की रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें एनकाउंटर को सही ठहराया गया है।अमर दुबे का एनकाउंटर 8 जुलाई को मौदहा में हुआ था। जिसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई गई। मजिस्ट्रेट ने इसकी जांच के लिए 13 से 17 जुलाई के बीच लोगों से सबूत देने के लिए कहा। मगर कोई सामने नहीं आया। कई बार समय बढ़ाया गया मगर किसी ने बयान नहीं दर्ज कराए। इसके अलावा जांच में एफएसएल टीम की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि अमर दुबे ने फायरिंग की थी उसके हाथों से जीएसआर (गन शॉट रेसीड्यू ) मिला था।
जांच में बताया गया है कि एनकाउंटर में नौ गोलियां चली थीं जिसमें से अमर को सात लगीं। चार शरीर के आरपार निकल गई थीं और तीन गोलियों के टुकड़े शरीर में मिले थे। साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिस और एसटीएफ कर्मियों के अलावा अमर दुबे के पिता के बयान को भी शामिल किया गया है।

पाठको की राय