Thursday, October 22nd, 2026

 अपने लोगों जान की बचाने का इस समय एकमात्र विकल्प लॉकडाउन है: हरभजन सिंह 

नई दिल्ली
पूरा देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। हर रोज कोरोना अपने उग्र रूप को दिखा रहा है, हजारो लोग हर रोज कोरोना से अपनी जान गंवा रहे हैं और लाखो लोग संक्रमति हो रहे हैं। मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया और अब यह लहर बेकाबू हो गई है, अब हालात यह हो गई है कि अकेले अप्रैल माह में 45 हजार लोगों की जान कोरोना से चली गई। इस बीच दिग्गज क्रिकेट हरभजन सिंह ने ट्वीट करके कहा कि देश के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए एकमात्र विकल्प लॉकडाउन है। 

बता दें कि देश में लाखो लोग कोरोना से संक्रमित हैं और उन्हें इलाज के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। देश में अस्पतालों में बिस्तर की कमी है, जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है, ऑक्सीजन की कमी के चलते बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में मुश्किल समय में हर कोई जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

कई खिलाड़ी कोरोना की दूसरी लहर की वजह से टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर जा चुके हैं। आरसीबी के दो एडम जैंपा, केन रिचर्डसन, दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन, अंपायर नितिन मेनन भी आईपीएल से बाहर जा चुके हैं। इस बीच बीसीसीआई ने साफ किया है कि कोरोना के बीच आईपीएल जारी रहेगा। इसकी बड़ी वजह है कि जब पूरे देश में नकारात्मक माहौल है तो आईपीएल हर शाम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स की टीम और कई खिलाड़ियों ने भी संकट के इस समय में आर्थिक मदद की है।
 

 

#हरभजन सिंह 

Source : Agency

पाठको की राय