Monday, October 19th, 2026

Maruti Suzuki और Toyota मिलकर ला रहे नई कार

नई दिल्ली
Maruti Suzuki और Toyota का जॉइंट वेंचर यूटिलिटी वीकल्ज की बड़ी रेंज पर काम कर रहा है। इसमें एसयूवी, क्रॉसओवर और एमपीवी शामिल हैं। ये सभी मॉडल्स कंपनियां भारतीय बाजार के लिए तैयार कर रही हैं।


मारुति-टोयोटा की नई क्रॉसओवर

मारुति और टोयोटा अब नई क्रॉसओवर पर काम कर रही हैं। इस कार को फिलहाल D22 कोडनेम दिया गया है। इस कार के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विटारा ब्रेजा से सुपीरियर मॉडल
अभी सामने आ रही जानकारी के मुताबिक यह नई क्रॉसओवर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से सुपीरियर मॉडल होगी। नई क्रॉसओवर को विटारा ब्रेजा और ह्यूंदै क्रेटा/किआ सेल्टॉस के बीच पोजीशन की जाएगी। कार में मारुति के कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

#नई कार

Source : Agency

पाठको की राय