Tuesday, October 20th, 2026

8 लाख के इनामी पपला गुर्जर 7 दिन के रिमांड पर

अलवर
 राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाने से फरार 8 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर को बापर्दा गिरफ्तार कर शुक्रवार को बहरोड़ एसीजेएम कोर्ट-2 में पेश किया गया। एसओजी के एएसपी और जांच अधिकारी सिद्धान्त शर्मा ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आशुतोष कुमावत की अदालत में पेश किया। कुख्यात पपला को पुलिस कोर्ट तक व्हील चेयर में लेकर पहुंची थी। उसके साथ उसकी महिला साथी भी कोर्ट में पेश की गई।


कोर्ट ने शिनाख्ती के लिए पपला गुर्जर को 2 दिन जेसी कम पिसी रिमांड पर सौपा है। वहीं कोर्ट ने पपला की महिला मित्र को 7 दिन के जेसी कम पिसी रिमांड पर भेजा है। पपला मामले में राज्य सरकार की ओर से नियुक्त स्पेशल एपीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुख्यात बदमाश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पपला की शिनाख्ती के लिए पुलिस को दो दिन के लिए शिनाख्ती के लिए 2 दिन के लिए जैसी कम पुलिस रिमांड पर सौपा गया है। आरोपी पपला गुर्जर को शनिार को कोर्ट में शिनाख्ती के बाद पेश किया जाएगा।

 

#पपला गुर्जर

Source : Agency

पाठको की राय