Tuesday, October 20th, 2026

700 अंकों की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई
Share Market Latest Update: इस कारोबारी हफ्ते का पहला दिन शेयर बाजार (share market latest update) के लिए शानदार साबित हुआ है। आज शेयर बाजार में तगड़ी तेजी (Share Market Surge) देखने को मिली। पिछले सत्र में 49,099 अंकों के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स आज 699 अंकों की तेजी के साथ 49,747 अंकों के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने 49,798 अंकों का उच्चतम स्तर और 49,485 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।

वहीं दूसरी ओर पिछले सत्र में 14,529 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी आज 173 अंकों की तेजी के साथ 14,702 अंकों के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 14,732 अंकों का उच्चतम स्तर और 14,638 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय