Tuesday, October 20th, 2026

12 फरवरी से चलेगी महू-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन

इंदौर
 रेल प्रशासन ने महू-प्रयागराज के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को 12 फरवरी से सप्ताह में चार दिन चलाने का निर्णय लिया है। अब तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को कन्वेंशनल रैक के बजाय नए एलएचबी (लिंक हाफमन बुश) तकनीक से बने कोचों से चलाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

फिलहाल महू-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04115) महू से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है, लेकिन 12 फरवरी से महू से शुक्रवार को भी यह ट्रेन चला करेगी। इसी तरह प्रयागराज-महू स्पेशल ट्रेन (04116) प्रयागराज से हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होती है, लेकिन 11 फरवरी से लागू हो रही नई समय सारणी में यह ट्रेन गुरुवार को भी प्रयागराज से चला करेगी। रेलवे ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फिलहाल यह ट्रेन कन्वेंशनल रैक से चलती है और इसमें 22 कोच हैं। एलएचबी रैक से चलने के बाद ट्रेन में 20 कोच हो जाएंगे। इनमें सेकंड, थर्ड एसी के अलावा स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल रहेंगे। महू से एलएचबी रैक 12 फरवरी जबकि प्रयागराज से 11 फरवरी से लगने लगेगा।

 

#स्पेशल ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय