Monday, October 19th, 2026

12 नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड लेने 2 करोड़ 25 लाख स्वीकृत

 भोपाल

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 12 नगरीय निकायों को नया छोटा फायर ब्रिगेड वाहन खरीदने के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। फायर ब्रिगेड के लिए स्वीकृत 25 लाख रूपये में से 75 प्रतिशत राशि 18 लाख 75 हजार रूपये राज्य शासन द्वारा और शेष 25 प्रतिशत राशि सम्बधित नगरीय निकाय द्वारा वहन की जायेगी। कुल 2 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

फायर ब्रिगेड वाहन लेने के लिए नगर परिषद बडौनी जिला दतिया, अकोड़ा जिला भिण्ड, ईशागढ़ जिला आशेकनगर, जोबट जिला अलीराजपुर, जीरन जिला नीमच, माकडोन जिला उज्जैन, मझौली जिला सीधी, खरगापुर जिला टीकमगढ़, सतवास जिला देवास, बडोद जिला आगर, बदरवास जिला शिवपुरी और नगर परिषद धुवारा जिला छतरपुर को राशि स्वीकृत की गयी है।

 

#फायर ब्रिगेड

Source : Agency

पाठको की राय