Tuesday, October 20th, 2026

'तांडव' पर FIR दर्ज कराएगी सरकार,टेलीकास्ट पर लगाया जा सकता है बैन

भोपाल
 देश भर में तांडव मचा रही अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने केस दर्ज करने का ऐलान किया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में 'तांडव' के टेलीकास्ट पर भी प्रतिबंध लगाने का विचार किया जा सकता है.

बता दें कि सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर दो दिन से उत्तर प्रदेश ही नहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर पोस्टर जला रहे हैं. जगह-जगह इस वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है. इधर मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- “हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.” उन्होंने वेब सीरीज बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का ऐलान करते हुए कहा- केंद्र से वेब सीरीज पर नीति बनाने की मांग की जा रही है.

क्यों हाे रहा है विरोध
दरअसल, सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि एक्टर जीशान अयूब यूनिवर्सिटी के फंक्शन में भगवान शिव के वेश में दिखाई दे रहे हैं। 'तांडव' के इस सीन लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। इस वजह से सैफ अली खान अभिनीत पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘तांडव’ अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर बायकाट तांडव भी ट्रेंड कर रहा है।

 

#वेब सीरीज 'तांडव'

Source : Agency

पाठको की राय