हाइड्रोजन एनर्जी मिशन आत्म-निर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - पर्यावरण मंत्री डंग
भोपाल
पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज बजट में हाइड्रोजन एनर्जी मिशन वर्ष 2021-22 के लिये बजट में प्रावधान की सराहना की है। डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरित ऊर्जा से हाइड्रोजन एनर्जी का उत्पादन का विजन भारत को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में अति महती भूमिका निभायेगा। साथ ही हजारों वर्ष पुराने परम्परागत जीवाश्म ऊर्जा भण्डारों के रीतने पर नियंत्रण लगेगा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम होगी।
Source : Agency

पाठको की राय