Tuesday, October 20th, 2026

हम कृषि कानूनों को वापस नहीं लेंगे , फैसला सुप्रीम कोर्ट करे तो अच्छा

 नई दिल्ली

आज की बैठक भी बेनतीजा रही. सरकार और किसान अपने-अपने रुख पर अड़े हैं. सरकार ने आज की बैठक में साफ कर दिया कि वो कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी. वहीं किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं.

सरकार और किसान नेताओं के बीच 15 जनवरी को अगली बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में सरकार ने किसानों से कहा कि अब फैसला सुप्रीम कोर्ट करे तो बेहतर है. सरकार और किसानों के बीच अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रही. रास्ता न निकलते देख सरकार ने किसानों से ये बात कही.

लंच से पहले की बातचीत में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के नेताओं से कहा कि कानून सारे देश के लिए बनते हैं। किसान संगठनों को महज पंजाब और हरियाणा के हितों से इतर भी देखना चाहिए।

 

 

#कृषि कानूनों

Source : Agency

पाठको की राय