सुश्री मीनाक्षी सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त
भोपाल
स्थानीय निकायों में सम्पत्ति कर एवं उपभोक्ता प्रभार के संबंध में किये जा रहे सुधार कार्यक्रमों के अंतर्गत भारत सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिये सुश्री मीनाक्षी सिंह अपर आयुक्त, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।
Source : Agency

पाठको की राय