Wednesday, October 21st, 2026

सरस मेले का आयोजन भोपाल के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी हो

भोपाल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  रामखेलावन पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिये सरस मेले का आयोजन भोपाल के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी किये जायें। उन्होंने कहा कि इससे स्व-सहायता समूह के उत्पादों और 'एक जिला-एक उत्पाद' की मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था की जा सकेगी। राज्य मंत्री  पटेल रविवार को भोपाल हाट में सरस मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास  मनोज वास्तव भी मौजूद थे।

राज्य मंत्री  पटेल ने कहा कि भोपाल की जनता ने सरल मेले को बेहतर रिस्पांस दिया है। मेले का 16वाँ आयोजन इसका प्रमाण है। सरस मेले में 17 राज्यों से 70 स्व-सहायता समूह एवं मध्प्रदेश के 38 जिलों से 126 स्व-सहायता समूह तथा विकास आयुक्त हाथकरघा के 30 शिल्पी ने भागीदारी की। रीजनल सरस मेला 10 फरवरी से प्रारंभ हुआ था। इसमें एक करोड़ 62 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ है। सरस मेले में असम, गुजरात, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, आंध्रप्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के उत्पादों को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया गया है। इनमें ड्रेस-मटेरियल, साज-सज्जा का सामान, जड़ी-बूटियाँ, टेराकोटा साड़ियाँ, बेडशीट्स प्रमुख थे। सरस मेले में प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

 

#सरस मेले

Source : Agency

पाठको की राय