समृद्धि और मोक्ष-दायिनी है माँ नर्मदा - मंत्री पटेल
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर माँ नर्मदा को 300 मीटर लम्बी चुनरी ओढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री पटेल ने शुक्रवार को माँ नर्मदा के नाभि-स्थल हरदा जिले के ग्राम हंडिया में मोक्ष-दायिनी और सभी को समृद्ध बनाने वाली नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित भजन कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने भी भजन-कीर्तन किया। उन्होंने इस अवसर पर नर्मदा तट पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर भण्डारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Source : Agency

पाठको की राय