Monday, October 19th, 2026

सप्ताह में केवल 4 दिनों में होगा वैक्सीनेशन

भोपाल
कोरोना वेक्सीनेशन  पहले जहां चार दिन में पहला चरण पूरा करना तय किया गया था। वहीं अब नए कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अब केवल 12 केन्द्रों पर ही टीकाकरण होगा। बदलाव होने का सबसे बड़ा कारण कोविन एप सॉफ्टवेयर को बताया जा रहा है। वहीं, कुछ बूथ सेंटरों की संख्या बढने और स्टाफ की ट्रेनिंग अधूरी होने को भी बड़ा कारण बताया जा रहा है।

आधार कार्ड लाना जरूरी

भोपाल में वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्टर्ड स्वास्थ्यकर्मियों को ऑटो जनरेट मैसेज आएगा। इसमें उनके टीकाकरण की तारीख, समय और केन्द्र बताया जाएगा। टीका लगवाने वाले कर्मचारियों को अपने साथ आइडी प्रूफ और आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है। सेंटर पर सबसे पहले उनका नाम लिस्ट में देखा जाएगा। उसके बाद एसएमएस और फिर पहचान पत्र से उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

 

#वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय