Tuesday, October 20th, 2026

सप्ताह में एक बार बॉडी स्क्रब जरूर

 


चेहरे की सुदंरता कायम रखने के साथ-साथ शरीर की त्वचा की देखभाल भी जरूरी है। इसके लिए सप्ताह में एक बार बॉडी स्क्रब जरूर करना चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बाजार से महंगा स्क्रब ही लाएं बल्कि घर में भी आसान विधि से इसे बना सकते हैं। यह आपको सस्ता भी पड़ेगा और पूरी तरह प्रभावी भी रहेगा...

अपने चेहरे को निखारने में हम कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। फेसवॉश हो या फेसपैक(Face Pack), हम वो सब तरीके अपनाते हैं, जिससे हमारे चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लग जाएं। लेकिन इन सबमें हम भूल जाते हैं कि चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ, शरीर की सुंदरता पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। नहीं तो रूप निखरने की जगह बिगड़ जाता है।

मार्केट में वैसे तो कई बॉडी स्क्रबिंग के पैकेज मौजूद हैं। लेकिन आप घर के बनाए स्क्रब से भी बॉडी स्क्रब कर सकते हैं । चलिए जानते हैं कि बॉडी स्क्रब के फायदे क्या हैं? और आप कैसे घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं...

त्वचा को करे एक्सफोलिएट
स्किन को एक्सफोलिएट करने से कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। स्किन को ईवन करने के लिए स्क्रबिंग सबसे कारगार तरीका है। स्क्रब करने से त्वचा के ब्लैकहेड्स और उस पर पड़े धब्बे मिटते हैं और रोम छिद्र में जमी गंदगी साफ हो जाती है। जिसके कारण आपके शरीर की त्वचा एकदम स्मूद और ईवन दिखती है।

डेड स्किन को करें बाय
हमारी त्वचा की ऊपरी परत पर मृत कोशिकाएं जम जाती हैं। यह रोम छिद्रों में गंदगी और आवश्यक मॉइस्चर न मिलने पर जमा होती है। बॉडी स्क्रबिंग त्वचा के डेड सेल हटाता है और इसे एक्सफोलिएट करता है, जिसके कारण त्वचा का रंग भी साफ हो जाता है।

पाएं निखरती त्वचा
स्क्रब करने से आपकी त्वचा बेहद स्मूद हो जाती है जिसके कारण स्किन ग्लो करती है। यह आपकी स्किन से धूल-मिट्टी, तेल, पसीना हटाकर उसे हाइड्रेट रखता है जिससे स्किन पर अलग ही निखार आता है।

इनग्रोन हेयर का करे सफाया
बॉडी स्क्रब, ज्यादा बालों के आने की समस्या और त्वचा के अंदर उगे बालों की समस्या को भी दूर करता है। यह आपके रोम छिद्रों को साफ करता है जिससे इनग्रोन हेयर की समस्या कम हो जाती है।

रूखी त्वचा और खुश्की को रखे दूर
अक्सर सर्दियों के मौसम में स्किन बहुत ड्राई और बेजान हो जाती है और उस पर रूसी जमा हो जाती है। हर सप्ताह बॉडी स्क्रब करने से रूखी त्वचा मॉइस्चराइज़ रहती है और इस पर खुश्की नहीं जमती।

ब्ल्ड सर्कुलेशन में भी मददगार
स्क्रबिंग के दौरान मसाज करने से स्किन में ब्ल्ड सर्कुलेशन ठीक रहता है। स्क्रबिंग करने जा रही हैं तो पहले गर्म पानी से नहा लें। इससे शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे स्क्रबिंग के वक्त सारी गंदगी निकल जाती है।


ऐसे बनाएं स्क्रब
- आप घर में मौजूद कुछ आसान चीज़ों से ही अपना होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए
-मसूर की दाल (दरदरी पिसी हुई)- अनचाहे बाल साफ करने के लिए
-बेसन – त्वचा की टैनिंग हटाने के लिए
-चंदन का पाउडर- खुशबू और निखार के लिए
-हल्दी पाउडर – इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा संबंधी परेशानी जैसे खुजली, एलर्जी को दूर करते हैं।
-दही या दूध – पोर्स क्लीन करने के लिए

 

Source : Agency

पाठको की राय