Tuesday, October 20th, 2026

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 51 हजार के पार खुला सेंसेक्स

मुंबई
बजट (Bu
dget 2021-22) घोषणाओं से गदगद शेयर बाजार में तेजी का रुख कायम है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 400 अंक की तेजी के साथ पहली बार 51000 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 15000 के स्तर को पार कर गया। एसबीआई का शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट को छू गया। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले।

इससे पहले लगातार चार दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुए थे। बजट से पहले शेयर बाजार में लगातार 6 दिन गिरावट आई थी। लेकिन बजट के बाद से इसमें लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स गुरुवार को 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614 अंक के नए शिखर पर जा पहुंचा। निफ्टी भी 106 अंक यानी 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 14896 अंक के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया।

 

#बीएसई सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय