Tuesday, October 20th, 2026

शेयर बाजार पस्त सेंसेक्स 2149 अंक टूटा

मुंबई

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दिख रही है. सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 783 अंकों की गिरावट के साथ 50,256.71 पर खुला. बाद में शेयर बाजार की यह गिरावट बढ़ती ही रही.

अमेरिका द्वारा सीरिया पर बमबारी की खबर से दोपहर 12.40 के आसपास सेंसेक्स 1848 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 49,191.12 तक पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1939.32 अंकों की गिरावट के साथ 49,099.99 पर बंद हुआ. बंद होने से थोड़ा पहले सेंसेक्स करीब 2149अंक टूटकर 48,890 तक पहुंच गया.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 209 अंकों की गिरावट के साथ 14,888 पर खुला और दोपहर 12 बजे के आसपास निफ्टी 485 अंक टूटकर 14,612 तक चला गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 568.20 अंकों की गिरावट के साथ 14,529.15 पर बंद हुआ.

बाजार में आज भारी बिकवाली रही.  बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 1.75 फीसदी और 0.74 फीसदी टूट गए. सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे.

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों ने इस गिरावट का नेतृत्व किया. निफ्टी बैंक,प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक एवं फाइनेंश‍ियल सर्विसेज के सूचकांक में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई. सभी सेक्टर लाल निशान में दिख रहे हैं.

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय