Monday, October 19th, 2026

व्हाटसएप पिक्चर मैसेज क्रियेटिंग प्रतियोगिता

भोपाल

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा व्हाटसएप पिक्चर मैसेज क्रियेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता बच्चों, किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं का स्वास्थ्य, पोषण विकास, महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा और जेंडर समानता विषय पर आधारित होगी। अठारह से 40 वर्ष की आयु समुह के लिए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। कुल 55 पुरस्कार दिए जाएगें। जिसमें 10 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार पाँच लोगों को दिया जायेगा । इसी तरह 5 हजार के दस द्वितीय तथा एक हजार के कुल 50 तृतीय पुरस्कार दिऐ जायेगें।

व्हाटसएप पिक्चर मैसेज प्रतियोगिता की संदर्भ सामग्री विभागीय वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in, http://esanchayika.mp.gov.in तथा विभागीय यू-ट्यूब चैनल mpwcd पर उपलब्ध है। प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए और अपनी प्रविष्टि अपलोड करने के लिए www.amrutpaan.org पर लॉगइन कर सकते हैं।

 

#व्हाटसएप पिक्चर मैसेज क्रियेटिंग

Source : Agency

पाठको की राय