Tuesday, October 20th, 2026

वैक्सीनेशन खत्म होने के बाद शुरू होगा CAA पर काम-अमित शाह

कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने की अनुमति नहीं देने पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि अगर कोई बंगाल में राजनीतिक स्लोगन के तौर पर जय श्रीराम का नारा लगाता है तो ममता दीदी नाराज हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बनर्जी लोगों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार करती हैं, अगर वे जय श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। वहीं ठाकुनगर में आयोजित एक अन्य रैली में शाह ने कहा कि हम कोविड-19 टीकाकरण खत्म होने के बाद सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर इससे असर नहीं पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ठाकुनगर में मतुआ समुदाय बहुल इलाके में पार्टी की एक रैली में यह बातें कहीं। इससे पहले कूचबिहार में आयोजित रैली में शाह ने कहा, ‘अगर भारत में जय श्रीराम के नारे नहीं लगाए जाएंगे, तो क्या यह पाकिस्तान में लगाए जाएंगे?’ उन्होंने कूच बिहार जिले में परिवर्तन यात्रा शुरू करते हुए एक रैली के दौरान यह बात कही। शाह ने दावा किया कि मई के बाद (जब विधानसभा चुनाव समाप्त होंगे) ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह भी तब तक ‘जय श्रीराम’ कहने लगेंगी।

 अमति शाह ने कहा- बंगाल के चुनाव में भ्रष्टाचार, घुसपैठ, किसानों का पैसा रोकना मुद्दा है. मैं बंगाल, सरकार को उखाड़ने हीं आया हूं. बंगाल की जनता टीएमसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने वाली है

शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या के बारे में भी बोले और चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। शाह गुरुवार को असम के चिरांग जिले में ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स असोसिएशन (जीसीपीए) के प्रमुख अनंत रॉय से मिले।

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय