Tuesday, October 20th, 2026

वैक्सीनेशन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं- डॉ. गंगाखेडकर

नई दिल्ली


भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है. लेकिन भारत के सामने चुनौती है कि कोराना वैक्सीन को घर-घर तक कैसे पहुंचाया जाए. इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के पूर्व प्रमुख डॉ. आर गंगाखेडकर इसे लेकर आश्वस्त दिखे.

डॉ. आर गंगाखेडकर ने 'आजतक' से बातचीत में बताया कि यह सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है. अभी तक कोई ऐसी महामारी नहीं रही है, जिसके लिए इतनी जल्दी वैक्सीन आई हो. वैक्सीन सिर्फ आई ही नहीं बल्कि इसे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया जिसे लोगों का समर्थन मिला. इससे हमें 4-5 महीने का समय मिल गया और उस दौरान सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था. उस दौरान इस महामारी से निपटने के लिए सभी किस्म के साधनों मसलन पीपीई किट, मास्क आदि को बनाने का समय मिला.

 

 

#डॉ. गंगाखेडकर

Source : Agency

पाठको की राय