Tuesday, October 20th, 2026

वन मंत्री कुंवर शाह ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

 भोपाल

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। कुंवर शाह ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गण और तन्त्र के मध्य बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग का जीवंत उदाहरण है हमारा मध्यप्रदेश।

वन मंत्री ने कहा है कि भारत के हृदय-स्थल मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता विशेषकर वन एवं वन्य प्राणियों की विविधता के लिए जाना जाता है। उन्होंने वनों की सुरक्षा और उनके संवर्धन के लिए नागरिकों से सक्रिय सहयोग का आव्हान भी किया।

 

#गणतंत्र दिवस

Source : Agency

पाठको की राय