Tuesday, October 20th, 2026

लोक निर्माण मंत्री भार्गव 2 जनवरी को जबलपुर प्रवास पर

 भोपाल

लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव 2 जनवरी को जबलपुर के प्रवास पर रहेंगे।

मंत्री भार्गव 2 जनवरी को प्रात: 8 बजे गढ़ाकोटा (सागर) से सड़क मार्ग से जबलपुर जायेंगे। जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत दोपहर 2 बजे वापस गढ़ाकोटा-सागर के लिये रवाना होंगे।

 

#गोपाल भार्गव

Source : Agency

पाठको की राय