राम मंदिर मॉडल की झांकी को मिला पहला स्थान
लखनऊ
गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर निकली परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा चुना गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इस राम मंदिर मॉडल को प्रथम आने पर पुरस्कार देंगे।
पहली बार यूपी की तरफ से राम मंदिर की प्रतिकृति प्रस्तुत की गई। जैसे ही यह झांकी राजपथ पर गुजरी हर किसी का मन मोह गया। कई लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे तो कई लोग अपनी जगह पर हाथ जोड़कर खड़े हो गए। पीएम मोदी के चेहरे पर भी मंदिर का मॉडल देखकर एक चमक आ गई।
सूचना निदेशक ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर (IAS) ने यूपी की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त ,सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार।'

पाठको की राय