Wednesday, October 21st, 2026

राज्यपाल का प्रदेश आगमन 18 फरवरी को

 भोपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का मंगलवार 18 फरवरी को प्रदेश आगमन होगा। राज्यपाल 20 फरवरी को भोपाल पहुँचेगी।

राज्यपाल श्रीमती पटेल 18 फरवरी की अपरान्ह इंदौर पहुँचेगी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर और बी.आर. अम्बेडकर महू के दीक्षांत कार्यक्रमों में 19 फरवरी को शामिल होगी। श्रीमती पटेल 20 फरवरी को सिम्बोसिस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। यहाँ विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भोपाल के लिए रवाना होगी।

 

#आनंदीबेन पटेल

Source : Agency

पाठको की राय