Tuesday, October 20th, 2026

राजस्थान में 90 निकाय चुनाव की घोषणा ,आचार संहिता लागू

जयपुर
 राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के 20 जिलों की 90 निकायों के लिए आम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 28 जनवरी को यहां मतदान होगा और 31 जनवरी को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जायेगी। निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है।

हाई कोर्ट ने 15 फरवरी तक चुनाव कराने के आदेश दिये
राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर ने डीबी सिविल रिट पिटीशन संख्या 10399/2020, ओमप्रकाश बनाम राज्य एवं अन्य में 16 दिसंबर 2020 को आम चुनाव से शेष रही उक्त 87 नगर निकायों के आम चुनाव दिनांक 15 फरवरी, 2021 तक कराने के निर्देश दिये हैं। उक्त 90 नगरीय निकायों के आम चुनाव के दौरान पुलिस बल की उपलब्धता एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के संबंध में आयोग की ओर से दिनांक 17 दिसंबर 2020 को गृह विभाग एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की गई थी।


राजस्थान की 20 जिलों की 87 नगरीय निकायों के आम चुनाव होने शेष हैं। इसके अतिरिक्त राजसमंद जिले की नगर परिषद राजसमंद और टोंक जिले की नगरपालिका मालपुरा और टोडारायसिंह का कार्यकाल भी माह जनवरी 2021 में समाप्त हो रहा है। इस प्रकार आयोग की ओर से कुल 90 नगरीय निकायों के आम चुनाव कराये जाने हैं।

 

 

 

#निकायों चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय