Tuesday, October 20th, 2026

यूपी सरकार बाहुबली मुख्तार अंसारी को यूपी लाने की तैयारी में

   गाजीपुर


यूपी सरकार बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को वापस यूपी लाने की तैयारी कर रही है. मुख्तार अंसारी फ़िलहाल पंजाब की रोपड़ जेल मे बंद हैं. और कई बार से यूपी से जुड़े आपराधिक मामलों में वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली पेशी में नहीं आ रहे हैं. इससे पहले भी यूपी सरकार ने मुख़्तार अंसारी को यूपी लाने की कोशिश की थी, लेकिन पंजाब सरकार ने मुख्तार को वहीं रोकने के लिये तीन महीने का वक्त और बढ़ा दिया था.

अब यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी को वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इसके परिणामस्वरूप सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए हैं कि मुख्तार की पेशी के लिये पंजाब सरकार, यूपी सरकार का सहयोग करे.

 

#बाहुबली मुख्तार अंसारी

Source : Agency

पाठको की राय