Tuesday, October 20th, 2026

यातायात नियमों के पालन के लिये जन-जागृति जरूरी- ऊर्जा मंत्री तोमर

 भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि सभी नागरिक यातायात के नियमों का पालन  करें। इसके लिये जन-जागरूकता आवश्यक है।  मंत्री  तोमर ने 32वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ग्वालियर में जीवन रक्षा जागरूकता महारैली के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति युवाओं में समझ होना जरूरी है, क्योंकि इन्हें लम्बे समय तक विभिन्न वाहनों का उपयोग करना होता है। युवाओं को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए स्कूलों व कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित  किए जाना चाहिए।  

महारैली में ऑटो रैली, ई-रिक्शा रैली, महिला बाइक रैली, साइकिल रैली तथा पदयात्रा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में 25 महिला और 25 पुरूषों को हैलमेट का वितरण भी किया गया।

 

#जन-जागृति जरूरी

Source : Agency

पाठको की राय