Wednesday, October 21st, 2026

म.प्र. किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति में अशासकीय सदस्यों के चयन के लिये हुई पहली बैठक

 भोपाल

मध्यप्रदेश किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में अशासकीय सदस्यों के चयन के लिये गठित चयन समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस जी.एस. सोलंकी ने पहली बैठक ली। बैठक में सिंगरौली जिले के किशोर न्याय बोर्ड के अशासकीय सदस्यों के लिये तथा खण्डवा जिले में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य तथा बाल कल्याण समिति के एक अध्यक्ष और दो सदस्यों के लिये साक्षात्कार हुए।

सोलंकी ने बताया कि 15 से 19 फरवरी तक 17 जिलों के कुल 30 किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के अशासकीय सदस्यों का साक्षात्कार होगा।

इस अवसर पर बाल आयोग के शासकीय सदस्य द्रविन्द्र मोरे, श्रीमती प्रीति उपाध्याय, डॉ. विश्वास चौहान तथा अशासकीय सदस्य अमिताभ सोनी और श्रीकांत विटरेकर उपस्थित थे।

 

#बाल कल्याण समिति

Source : Agency

पाठको की राय