Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान से लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने की चाय पर चर्चा

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने मंत्रालय में चाय पर चर्चा की। मंत्री भार्गव ने विभाग में जारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा मितव्ययता सुनिश्चित करने के लिये अपनाएँ जा सकने वाले उपायों पर चर्चा की। मंत्री भार्गव ने ड्राइंग-डिजाइन तथा प्राक्लन के लिये पृथक एजेंसी निर्धारित करने का सुझाव रखा।

मंत्री भार्गव ने कहा कि इससे परस्पर जवाबदेही और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मंत्री भार्गव ने चर्चा को सकारात्मक, सार्थक और परिणाम मूलक बताया।

 

 

#चाय पर चर्चा

Source : Agency

पाठको की राय