Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवास में माताजी की टेकरी पहुँचकर माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जन-कल्याण की प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री चौहान ने चामुंडा माता मंदिर के समीप भैरव बाबा के दर्शन भी किये। उन्होंने मंदिर परिसर में टेकरी विकास के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति द्वारा लगभग 100 किलो चांदी का आवरण माँ तुलजा भवानी मंदिर में हाल ही में चढ़ाया गया है। इस अवसर पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

#माँ चामुंडा माता

Source : Agency

पाठको की राय