मुख्यमंत्री चौहान ने भजन गायक चंचल के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकप्रिय भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. चंचल ने भजन गायन की दुनिया में अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री चौहान ने भजन सम्राट चंचल को श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि उनका अवसान संगीत जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से अपने चरण में स्वर्गीय चंचल की आत्मा को स्थान देने की प्रार्थना की है।
Source : Agency

पाठको की राय