Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने अजमेर उर्स के लिए चादर भेजी

 भोपाल

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज प्रातः निवास पर  एस.के. मुद्दीन ने  प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री  चौहान ने  एस.के. मुद्दीन को चादर सौंपकर अजमेर शरीफ रवाना किया।  मुद्दीन मुख्यमंत्री की ओर से अजमेर उर्स में यह चादर चढ़ाएंगे।

    मुख्यमंत्री  चौहान से भेंट के दौरान  हारून जावेद सौदागर एवं  तवरेश शेख भी उपस्थित थे।

 

#अजमेर उर्स

Source : Agency

पाठको की राय