Monday, October 19th, 2026

माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई इंदौर में दो होटल प्रशासन ने जमींदोज किये

इंदौर
मध्य प्रदेश  के इंदौर (Indore) में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नीतिगत तरीके से एक्शन लिया. इसके तहत  नगर निगम, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बेचने वाले ढाबों और होटलों पर बुलडोजर चला दिया. अवैध शराब बेचने की शिकायत मिलने पर इंदौर के आगरा मुंबई रोड के मिडलैंड ढाबा और नावदा पंथ में होटल सुकून को ढहाने की कार्रवाई की गई और दोनों होटलों को जमींदोज कर दिया गया.

जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी देखने को मिलेंगी. क्योंकि लगातार चेतावनी के बाद भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में उनपर नियंत्रण के लिए नियमानुसार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. इससे पहले राशन माफिया पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है. इंदौर जिला प्रशासन का कहना है कि जो भी अवैध कार्य करेगा, उसके खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी. लगातार समझाइस के बाद भी अवैध कार्य करने से बाज नहीं आने वाले लोगों की संपत्ति को नियमानुसार जमींदोज करने की कार्रवाई प्रशासन कर रहा है.

जारी रहेगी कार्रवाई
बता दें कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बाद से ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी. शासन प्रशासन के अधिकारियों को इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए थे. इसके बाद अब इंदौर में प्रशासन ने कार्रवाई की है. इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि हमने नगर निगम क्षेत्र में आने वाले शराब माफियाओं के होटल व ढाबों को ध्वस्त किया है, आगे भी इसी तरह की कार्रर्वा जारी रहेगी.

 

#शराब माफियाओं

Source : Agency

पाठको की राय