मंत्री सारंग ने किया करोंद आरओबी का निरीक्षण
भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने करोंद आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रिज की हाइट बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
मंत्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मण्डी की ओर से आने वाले रास्ते का गेट ब्रिज के ठीक सामने आ रहा है। इसके कारण आने वाले समय में राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर मंत्री सारंग ने ब्रिज की हाइट बढ़ाने के निर्देश दिये।
Source : Agency

पाठको की राय