मंत्री सखलेचा ने 9 अस्थायी कर्मियों को दिए स्थायीकरण के आदेश
भोपाल
विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने 9 अस्थायी कर्मियों को मंगलवार को स्थायीकरण के आदेश सौपे।
उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार यह आदेश दिए गये है।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के अंतर्गत प्रो.टी.एस.मूर्ति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, औबेदुल्लागंज में 9 अस्थायी श्रमिक 2016 से पूर्व से कार्यरत थे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के अनुमोदनानुसार स्थायीकर्मी घोषित करने के आदेश जारी किये गये। लाभान्वित कर्मियों में सर्वशरद यादव, ब्रजमोहन यादव, मनोज प्रजापति, अभय सिंह, संतोष जोशी, चैखेलाल नंदवंशी, राजकुमार चौधरी, बाबूलाल मांझी एवं भगवान दास के नाम शामिल हैं।

पाठको की राय