मंत्री दत्तीगांव ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ
भोपाल
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि नये वर्ष में प्रदेश में नये-नये उद्योगों की स्थापना हो, जिससे युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलें तथा प्रदेश विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
मंत्री दत्तीगांव ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि आईये, हम सब मिलकर नूतन वर्ष में प्रदेश को प्रगति और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
Source : Agency

पाठको की राय