Tuesday, October 20th, 2026

भोपाल में डिकेटिंग कैम्प आयोजित

भोपाल

एन.सी.सी. की 4-एम.पी. बटालियन भोपाल द्वारा 31 जनवरी से 9 फरवरी 2021 तक डिकेटिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 75 एन.सी.सी. केडेट सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने वाले 34 छात्र-छात्रा भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित एन.सी.सी. केडेटस्का रविवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। कैम्प का आयोजन बंसल कॉलेज में किया गया है। इसमें केडेटस् को सेना की गतिविधियों एवं अनुशासन सहित अन्य प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

 

#डिकेटिंग कैम्प आयोजित

Source : Agency

पाठको की राय