Wednesday, October 21st, 2026

भारत से सीरीज जीतना एशेज से बड़ी जीत: ग्रीम स्वान

 चेन्नै
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) को भारतीय सरजमीं पर गेंदबाजी का काफी अनुभव है। कभी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है तो कभी भुला देने वाला। स्वान ने 2008 की सीरीज में अपना डेब्यू किया था लेकिन उस सीरीज में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके चार साल बाद उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज जितवाने में अहम भूमिका अदा की।  इंग्लैंड के लिए 60 टेस्ट, 79 वनडे और 39 टी20 खेलने वाले स्वान (Swann) ने भारत के खिलाफ आगामी सीरीज, जो रूट की भूमिका आदि के बारे में बात की।

 भारत एक बेहद मजबूत टीम है। इसे हराना आसान नहीं है। यहां टेस्ट सीरीज जीतना एशेज (Ashes) जीतने से भी बड़ा होगा। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज (India vs Australia) में हराया है। ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट जीतना सबसे मुश्किल है। भारत में आकर भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ खेलना असली चुनौती है। इंग्लैंड के लिए भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीतना एशेज से बड़ी उपलब्धि होगी।

 

 

#ग्रीम स्वान

Source : Agency

पाठको की राय