Tuesday, October 20th, 2026

बजट से देश की अर्थ-व्यवस्था को मिलेगी सुदृढ़ता : राजस्व मंत्री राजपूत

 भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी से अव्यवस्थित अर्थ-व्यवस्था को इस बजट से सुदृढ़ता मिलेगी। राजपूत ने कहा कि बजट विभाग विशेष की आवश्यकता को ध्यान में रखकर वरीयता के आधार पर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, परिवहन, कृषि पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा‍कि उन्होंने इसे आत्म-निर्भर भारत की भावना को समर्पित बजट बताया।

 

#राजस्व मंत्री राजपूत

Source : Agency

पाठको की राय