Wednesday, October 21st, 2026

प्रदेश में एक मार्च बस किराए में बढ़ोत्तरी ,सरकार ने दी सहमति

भोपाल
मंहगाई की मार झेल रही जनता को शिवराज सरकार एक और बड़ा झटका देने जा रही है। एमपी बस ऑपरेटर लगातार किराया बढ़ाने की मांग रहे हैं। इसे लेकर बस संचालकर 26 फरवरी को सांकेतिक हड़ताल भी करने वाले हैं। बस संचालकों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस बीच परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान आया है।


राजपूत ने कहा है कि बस संचालक किराए में लंबे समय से बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ चर्चा हुई है। सीएम ने किराया बढ़ाने पर सहमति दे दी है। 1 मार्च से बस संचालक किराया में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। लेकिन बस का किराया कितना बढ़ेगा, इसे बस यात्रियों और संचालक की सहमति से तय किया जाएगा।

'गोडसे के पुजारी' पर कांग्रेस में 'घमासान', पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बापू हम शर्मिंदा हैं', क्या करेंगे कमलनाथ?
दरअसल, एमपी में 36 हजार बसें चलती हैं। कोरोना की वजह से पहले ही उनका बहुत नुकसान हुआ है। अब डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से बस संचालन में दिक्कत हो रही है। ऐसे में वह लगातार किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

#बस किराए

Source : Agency

पाठको की राय