Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश की समृद्धि के लिये की कृषि मंत्री ने की नर्मदा मैया की आरती

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गुरूवार को पुण्य सलिला माँ नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक में परिक्रमा की। पटेल मण्डला जिले के बिछिया, अंजनिया, महाराजपुर होते हुए महाराजपुरी घाट पर सुरंगदेवी आश्रम पहुँचे। उन्होंने यहाँ पर माँ नर्मदा के दर्शन किये। पटेल ने सिवनी जिले के लखनादौन में नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। नर्मदा परिक्रमा के अंतिम चरण में मंत्री पटेल शुक्रवार प्रात: 9 बजे होशंगाबाद से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

#माँ नर्मदा

Source : Agency

पाठको की राय