Thursday, October 22nd, 2026

पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता 

नई दिल्ली
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के अलावा गैस के दामों को लेकर भी था।

 पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।स्मृति ईरानी के घर के बाहर भी हुआ था प्रदर्शन आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि सरकार तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कोई अहम फैसला ले।
 

 

#पेट्रोलियम मंत्रालय

Source : Agency

पाठको की राय