Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट, 1 की जलकर मौत, 9 गंभीर घायल

अजमेर
राजस्थान के अजमेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अजमेर के आदर्श नगर स्थित खालसा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एलपीजी गैस रिफलिंग करते समय ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

#पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट

Source : Agency

पाठको की राय