Tuesday, October 20th, 2026

पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

 भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये आगामी सत्र में विधिवत प्रस्ताव लाया जाकर अमली जामा पहनाया जायेगा। साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिसकर्मी अपने घर-परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा सोमवार को एक समाचार-पत्र द्वारा आयोजित पुलिस अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाचार-पत्र द्वारा पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिये आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

 

#साप्ताहिक अवकाश

Source : Agency

पाठको की राय