Monday, October 19th, 2026

पिता और पुत्र ने घरेलू विवाद में की आत्महत्या

जबलपुर
 जबलपुर में पिता और पुत्र द्वारा एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या  से सनसनी फेल गई| मामला मझगवां थाना अंतर्गत फनवानी गांव की जहां शनिवार को पिता और पुत्र ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई| वही पुलिस भी मौके पर पहुंची हालांकि पिता पुत्र ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है।

घरेलू विवाद बताया जा रहा है आत्महत्या का कारण
प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद की बात कह रही है | फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम फनवानी निवासी चतुर्भुज पटेल (53) और उनके बेटे सरमन पटेल (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चतुर्भुज पटेल ने जहां खुद के खेत में फांसी लगा ली वही उनके पुत्र सरमन का शव करीब 100 मीटर की दूरी पर श्मशान घाट के पास फंदे पर लटका था।

 

#आत्महत्या

Source : Agency

पाठको की राय