पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची उपलब्ध करवायें : मंत्री सिलावट
भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को राशन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र परिवार पात्रता पर्ची से वंचित नहीं रहे। गाँव-गाँव सर्वे कराकर पात्र परिवारों को चिन्हित कर उन्हें पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई जाये।
मंत्री सिलावट ने इंदौर रेसीडेंसी कोठी में संबंधित अधिकारियों के साथ पात्रता पर्ची वितरण की समीक्षा की। बताया गया कि इंदौर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2 लाख 74 हजार 505 परिवारों को और सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 34 हजार 286 परिवारों को पात्रता पर्ची दी गई है।
Source : Agency

पाठको की राय