Monday, October 19th, 2026

पहलवान बबीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म

चंडीगढ़


दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रैसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) भी मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. यह जानकारी खुद बबीता फोगाट ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी है.  उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।

एक दिसंबर 2019 को पहलवान बबीता फोगाट की शादी भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी। बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं।

 

#बबीता फोगाट

Source : Agency

पाठको की राय