Wednesday, October 21st, 2026

धवन ने वाराणसी में बाबा काल भैरव के दर्शन किये

वाराणसी

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खुशी जाहिर की. इस ऐतिहासिक मौके पर शिखर धवन वाराणसी में थे. जीत की खुशी से गदगद धवन ने रात के वक्त बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका और वहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की.

वाराणसी के काल भैरव मंदिर में रात के वक्त उस समय हलचल बढ़ गई जब शिखर धवन दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के चलते उन्हें पहचान पाना मुश्किल था. वो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क में थे, लेकिन जैसे ही वो गर्भगृह में पहुंचे और दर्शन के दौरान मास्क हटाया वैसे ही वहां मौजूद लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई.

हालांकि बचते बचाते हुए शिखर धवन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और तस्वीरें खिंचवाईं भी. पुजारी रोहित नाथ योगेश्वर ने बताया कि जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के गाबा के ऐतिहासिक मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की है उसकी खुशी शिखर धवन के चेहरे पर साफ झलक रही थी.

 

#शिखर धवन

Source : Agency

पाठको की राय