Tuesday, October 20th, 2026

देश में कोरोना के 1.97 लाख एक्टिव केस,7 महीने में सबसे काम

दिल्ली
भारत में तेजी से कम हो रहे कोरोना मामले राहत के संकेत दे रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 7 महीनों में पहली बार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख से नीचे आई है. इससे पहले आखिरी बार 26 जून 2020 को कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से नीचे दर्ज की गई थी.

देश में इस वक्त कोरोना के करीब 1.97 लाख एक्टिव केस हैं. वहीं, कुल मामलों की संख्या 1,05,82,647 पहुंच गई है, जिसमें से 1,02,27,852 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,52,593 की मौत हो चुकी है. वहीं, दिल्ली में भी लगातार मामले कम होते दिख रहे हैं.

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 161 नए मामले सामने आए तथा 8 और मरीजों की मौत हो गई. पिछले 8 महीने से अधिक समय में सामने आए संक्रमण के मामलों में यह सबसे कम आंकड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 0.32 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने बताया कि शहर में अब तक संक्रमण के कुल 6,32,590 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 10,754 मरीजों की मौत हो चुकी है.

 

#कोरोना मामले

Source : Agency

पाठको की राय