देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह अगले महीने
इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह अगले महीने करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तरफ से समारोह के लिए 18 फरवरी बताई है। मगर राजभवन से तारीख पर मोहर लगाना अभी बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक 15 जनवरी तक कुलाधिपति अनुमति दे सकती हैं। वहीं विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी। दो सत्र के टॉपर विद्यार्थियों की सूची बन गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वर्ण-रजत पदक बनाने के लिए एजेंसी को काम दे दिया है।
कोरोना की वजह से पिछले साल मार्च 2020 में दीक्षा समारोह को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने अब 2018-19 और 2019-20 सत्र का एक साथ समारोह करने का फैसला लिया है। इसके लिए दिसंबर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साथ ही संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन समारोह का विकल्प भी खुला रखा है।

पाठको की राय